{"_id":"6acfc7313fec883ccc07f993","slug":"puja-pandals-inspected-mau-news-c-295-1-mau1002-153556-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पूजा पंडालों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पूजा पंडालों की हुई जांच
विज्ञापन
Photo Title
मऊ। त्योहारों की रौनक के बीच सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को घोसी नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच की। टीम ने पंडालों के भीतर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक पड़ताल की।
बम डिस्पोजल स्क्वॉड प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं की तलाश करते हुए पंडालों और आसपास के परिसर को खंगाला गया।
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पर्व के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के तहत यह जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश यादव, अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल अमित आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद