फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Public life is suffering due to lack of electricity

बिजली न मिलने से जन जीवन बेहाल

Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Public life is suffering due to lack of electricity
मऊ। रतनपुरा में अनियमित विद्युत आपूर्ति के चलते संपूर्ण क्षेत्र में जनजीवन बेहाल है। भीषण गर्मी एवं उमस के बावजूद विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। सबसे खराब स्थिति तो नगवा फीडर की है। यहां एक फेस में लाइन रहती है तो दूसरे में नहीं रहती है तो जिसमें रहती है उसमें भी हाफ ही रहती है। किसी तरह दीये की तरह जलते बल्ब के लाल तार ही दिखाई देते हैं। भीषण गर्मी में अनियमित विद्युत आपूर्ति से जलापूर्ति विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मी से बेहाल लोग विभागीय उदासीनता को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

जनता की आवाज कोई सुनने वाला नहीं है। विद्युत आपूर्ति की दुर्व्यवस्था के चलते जहां एक तरफ दिन में जनजीवन बेहाल है, रात को आंखों की नींद हराम है। वहीं दूसरी तरफ किसान बुनकर व्यापारी एवं छात्र भी विद्युत दुर्व्यव्स्था के चलते अपना कार्य समुचित रूप से नहीं कर पा रहे हैं। जनता की इस समस्या से विद्युत विभागीय अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह लापरवाह एवं उदासीन बने हुए हैं। बरसात न होने से खेतों में धान की फसल सूख रही है। महंगा डीजल किसानों के लिए सिंचाई में बाधक है और विद्युत व्यवस्था के चलते नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

खेतों में सूखती फसल देख किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं, सूखी नहरें भी किसानों को निराश कर रही हैं। जहां एक तरफ शासन द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम तरह की घोषणा की जा रही है परंतु यथार्थ के धरातल पर किसान प्रकृति एवं प्रशासन की चक्की में पिस रहे हैं। इस भीषण समस्या की तरफ जनप्रतिनिधियों की निगाह भी नही जा रही है। किसान अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजू, ब्रज भूषण सिंह, प्रमोद चौहान, राम विलास राजभर, व्यापारी राजेश कुमार वर्मा, बुनकर गयासुद्दीन ने संबंधित शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए विद्युत व्यवस्था में अभिलंब सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed