{"_id":"61f5820d03ee7f5b001714e9","slug":"pt-algu-rai-shastri-is-remembered-for-the-movements-mau-news-vns6359873169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनों के लिए याद किए जाते हैं पं. अलगू राय शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनों के लिए याद किए जाते हैं पं. अलगू राय शास्त्री
विज्ञापन
मऊ। शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज अमिला के प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य जिले के प्रथम सांसद पंडित अलगू राय शास्त्री की 123 वीं जयंती कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई गई। लोगों ने पं.अलगू राय शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस असवर पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया।
विद्यालय के उप प्रबंधक बिपिन राय ने पण्डित अलगू राय शास्त्री के व्यक्त्वि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी आजीवन देश की सम्प्रभुता की रक्षा के लिए अग्रेजों से लोहा लेते रहे,जिसका परिणाम रहा कि स्वतंत्रता आंदोलनों में पं.अलगू राय की हनक ब्रिटिश हुक्मरानों के मन मस्तिष्क पर सदैव हावी रही। ब्रिटिश हुकूमत ने उनके पूरे परिवार को जेल में डालकर एवं घर फूंक कर उन्हें दबाना चाही, परन्तु दबा न सकी। अनेकों आंदोलनों के प्रेरक एवं जेल यातनाओं सहित आजाद भारत में सामाजिक उत्थान के लिए किए गए अनेक आंदोलनों के लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। हम सभी उनके जयंती पर नमन करते हैं। कहा कि आज हम सभी को उनके आदर्शों कोअपने जीवन में आत्म सात करने की जरूरत है।
इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए उनकी जयंती बड़ी ही सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर योगेश राय,प्रधानाचार्य डॉ सुशील कुमार राय, प्रवक्ता नीलम राय ,राम विजय यादव, अवधेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पंकज, हरिओम,प्रदीप,अजय कुमार , प्रेम शंकर राय,प्रेम शंकर यादव,अजय प्रकाश, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।