फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protests against the arrest of miscreants

बदमाशों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में किया चक्काजाम

Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protests against the arrest of miscreants
घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा में सीसी रोड पर पुलिया के पास सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की घटना के बाद पुलिस द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को मध्याह्न लगभग 12 बजेनदवासराय बाजार चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घोसी कोतवाल शमरबहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक ग्राम पंचायत रसुलपुर निवासी पिता पुत्र को गोली मार घायल कर की गई छिनैती के पश्चात तीन दिन बाद भी बदमाशों का कोई सुराग न मिलने एवं घटना में घायल हुए लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती के दौरान उपचार मे कोताही बरतने से नाराज रसुलपुर के ग्रामीणों ने नदवासराय बाजार में मध्याह्न लगभग 12 बजे चक्काजाम कर दिया। शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर घोसी के वर्तमान विधायक विजय राजभर को बुलाने की मांग करने लगे। चक्काजाम की सूचना पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे घोसी कोतवाल शमरबहादुर सिंह ने समझाबुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसुलपुर निवासी 55 वर्षीय प्रेमचंद राजभर व पुत्र विवेक राजभर को सोमवार की रात लगभग नौ बजे दोनों दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर आने के दौरान मुस्कुरा के पास अज्ञात बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर पिता पुत्र को गोली मार घायल कर एकलाख चालीस हजार रुपये नगदी सहित लैपटॉप मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद भी पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। घटना में घायल हुए लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती के दौरान उपचार मे कोताही बरती जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घोसी कोतवाल शमरबहादुर सिंह ने घटना का जल्द पर्दाफाश करने, घायलों का सही इलाज कराने का भरोसा दिलाकर चक्काजाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed