फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest of lawyers did not stop regarding Hapur incident

Mau News: हापुड़ कांड को लेकर नहीं थमा अधिवक्ताओं का विरोध

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Protest of lawyers did not stop regarding Hapur incident
मऊ। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर सोमवार क भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के चलते वादकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिले के विभिन्न अंचलों से न्याय की आशा लेकर कचहरी आए वादकारियों को अपने मामलों में अगली तिथि लेकर वापस घर जाना पड़ा।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज की घटना और दोषियों के विरुद्ध अबतक कार्यवाही न होने को लेकर पर चर्चा की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की मांग है कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलंब स्थानांतरण किया जाए। महिला अधिवक्ताओं को पीटने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी कहानी बनकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं उन्हें स्पंज किया जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत लागू किया जाए। हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष शमशुल हसन और संचालन महामंत्री हरिद्वार राय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी उक्त प्रकरण पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष पारसनाथ यादव और संचालन मंत्री संतोष श्रीवास्तव ने किया। तहसील मधुबन बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर उक्त घटना को लेकर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता धनंजय पांडेय और संचालन मंत्री संजय यादव ने किया। तहसील घोसी और तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ताओं ने भी उक्त घटना को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed