फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Protest against the municipality allegation of breaking promises on construction work

Mau News: नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, निर्माण कार्य पर वादा खिलाफी का आरोप, सड़क पर उतरे लोग

Tue, 10 Jun 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 08:30 PM IST
सार

हिंदू जागरण समिति के सदस्यों ने नगर पालिका के कार्यों पर सवाल खड़ा किया और प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि बारिश के पहले नाली निर्माण के कार्य को पूरा कराया जाना था लेकिन काम पूरा नहीं होने से आक्रोश व्याप्त है। 
 

विज्ञापन
Protest against the municipality allegation of breaking promises on construction work
आम नागरिकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नाली निर्माण की मांग को लेकर मंलगवार को हिंदू जागरण समिति के नेतृत्व में लोगों ने भीटी नहर पर नगर पालिका के जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया।आरोप लगाया कि जिम्मेदारों ने नाली निर्माण कराने का वायदा कर अब इसे भूल गए है, ऐसे में इस लापरवाही से लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कहा को इस प्रदर्शन के बाद भी जिम्मेदार चेते नहीं तो वो नगर पालिका कार्यालय पर प्रर्दशन करने को बाध्य होंगे। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कई महीनो से भीटी नहर वाले रोड के निर्माण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान न देकर इस सड़क के निर्माण कार्य में हीला हवाली कर रहा है।कहा कि सड़क की हालत बेहद दयनीय और चिंता जनक है जिसके कारण आम जनमानस को काफी दुश्वारियोका सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी और कहा कि हिंदू जागरण समिति की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आर पार का आंदोलन किया जाएगा।जबकि समिति के प्रांत संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने उक्त सड़क के आधे अधूरे निर्माण में व्यापक पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है।


साथ ही इसमें दोषी लोगों के खिलाफ जांच करा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, आर्यन सिंह, बृजेश सिंह पटेल, अमित वर्मा, सुदर्शन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed