{"_id":"5738362a8862ba763a77890caad2767e","slug":"protest-against-saudi-arabia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब की सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब की सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में शिया धर्म गुरु व शिया समुदाय के 47 लोगों फांसी देने के विरोध में गुरुवार को शिया समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट पर पहुंचे, जहां पर विरोधसभा हुई। इसके बाद सभी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा। जुलूस में कोपागंज व पुराघाट के शिया समुदाय के लोग भी शामिल रहे।
नगर क्षेत्र के सदर चौक से जिला ताजिएदार कमेटी के तत्वावधान में विरोध जुलूस निकाला गया। इसमें महिलाएं भी मौजूद रहीं। जुलूस रौजा होते हुए बालनिकेतन पहुंचा। जहां से महिलाएं वापस घर को लौट गई। जबकि पुरुष और बच्चे विरोध जुलूस में शामिल रहे।
जुलूस के दौरान सभी शिया लोगों ने अपने हाथों में सऊदी अरब मुर्दाबाद के नारे लिखे तख्तियां को लेकर चल रहे थे। जुलूस नगर क्षेत्र के रोडवेज, सहादतपुरा, आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा, कलेक्ट्रेट मोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों ने सऊदी अरब मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, लबबैक या हुसैन केे नारे लगाएं।
विज्ञापन
जुलूस के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद विरोध सभा हुई। जिसमे ंख़ैराबाद से आए मौलाना नाजिम अली ने कहा कि जिस प्रकार से सऊदी अरब ने शिया धर्म गुरु को फांसी दी है। उसका पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उनपर गलत तरीके से आरोप लगाकर उन्हें फांसी दी गई। वहीं मौलाना मिन्हाल रजा ने कहा कि सऊदी अरब की यह मनमानी कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोधसभा के बाद सभी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय को सौंपा। इस दौरान मकसूद खान, इरफ़ान अली, सैय्यद अली, अनसर, जावेद, शोएब आदि लोग मौजूद थे।