फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   protest against nagar panchayat

नगर पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
protest against nagar panchayat
कोपागंज यूनियन बैंक के पास नाली क्षतिग्रस्त और जाम होने से सड़क के किनारे गंदा पानी बहने के विरोध - फोटो : MAU
कोपागंज। यूनियन बैंक के पास नाली क्षतिग्रस्त हो जाने से ओवरफ्लो होकर बह रहे गंदे पानी की निकासी न किए जाने से नाराज लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पंचायत पर क्षेत्र की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महीनों से नाली क्षतिग्रस्त और जाम होने से घरों का गन्दा पानी सड़क के किनारे एकत्रित हो रहा है। जिससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों को अत्यंत परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भातकोल मोड़ स्थित यूनियन बैंक के पास के रहने वाले दर्जनों परिवारों का लगभग कई महीनों से जीना दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि आसपास के लोगो के घरो का गन्दा पानी निकालने के लिए बनी नाली के क्षतिग्रस्त और जाम हो जाने से पानी जमा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया है। झगरू यादव, गुड्डू यादव, अजय कुमार सिंह, चंद्रेश कुमार, अभिषेक सिंह, सुनील कुमार, अजीत, पप्पू आदि दुकानदारों का आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार झूठा आश्वासन दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियोयं ने चेताया किगन्दे पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed