फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Promotion of vaccination, broken social distancing

टीकाकरण का उत्साह, टूटी सोशल डिस्टेंसिंग की मर्यादा

Fri, 19 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Promotion of vaccination, broken social distancing
जिला महिला अस्पताल पर कोरोना की वैक्सिन लगवाने के लिए उमड़ी होमगार्डों की भारी भीड़। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ होमगार्डों को टीका लगने वाला था। नौ केंद्रों पर दो हजार लोगों को टीका लगना था। इसका परिणाम हुआ कि बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे टीका लगवाने के लिए भारी संख्या में होमगार्ड जिला अस्पताल पहुंच गए। फिर क्या था टीकाकरण के लिए शासन से जारी गाइडलाइन तारतार हो गई। इससे अव्यवस्था हो गई। साथ ही कुछ देर के लिए टीकाकरण का कार्य भी बाधित रहा।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शासन से जारी गाइडलाइन के तहत एक बार में एक वो व्यक्ति कमरे में प्रवेश करेगा, जिसका नाम सूची में शामिल होगा। इस दौरान वह अपना कार्ड बनवाने के बाद टीकाकरण कराएगा। पुन: आधा घंटा डाक्टरों की निगरानी में रहेगा। लेकिन बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के तीसरे दौर में एकबारगी होमगार्ड टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए केंद्र पर पहुंच गए। संख्या इतनी थी, कि उन्हें मना करने का कोई असर नहीं था। इस दौरान अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर टीकाकरण के कमरे तक होमगार्डों की भीड़ जमा हो गई। कमोवेश यही दशा जिला महिला अस्पताल में रही। यहां तो जिला अस्पताल से भी खराब हाल था। बाद में होमगार्डों की भीड़ को नियंत्रित करने और गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed