फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   prisoner arrived in police recruitment

पुलिस भर्ती में शामिल होने जेल से आया कैदी

Tue, 07 Apr 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 07 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
prisoner arrived in police recruitment
इसे पुलिस की वर्दी का रुआब समझें या वर्दी पहनने की ललक, पास्को एक्ट के एक आरोपी ने पुलिस भर्ती की सत्यापन परीक्षा में शामिल हो कर सबको चौंका दिया। जेल की सलाखें भी उसका मनोबल तोड़ नहीं सकीं और कोर्ट के सहारे वह परीक्षा में शामिल हुआ। 
विज्ञापन



सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती की सत्यापन परीक्षा हो रही थी। इस बीच न्यायालय केआदेश पर गाजीपुर जेल में बंद पास्को एक्ट केआरोपी हनुमान प्रसाद मल्लाह को वज्र वाहन से लाया गया।
विज्ञापन



हथकड़ी पहन कर आए अभ्यर्थी को देख वहां तरह -तरह की चर्चाएं होने लगीं। पता चला कि कैदी हनुमान प्रसाद मल्लाह पुत्र श्यामचरन निवासी करंडा पचारे जनपद गाजीपुर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने पुलिस भर्ती की प्रथम चरण की परीक्षा पास कर ली थी। इस बीच किसी युवती से छेड़खानी के मामले में उसे पास्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।


दूसरे चरण में सत्यापन शुरू हुआ तो उसने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस उसे गाजीपुर जेल से लेकर मऊ पुलिस लाइन ले आई।


यहां पर नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने कोर्ट के आदेश एवं अभ्यर्थी का प्रवेशपत्र देखकर उसे अन्य अभ्यर्थियों की तरह ही परीक्षा में शामिल कराया। पुलिस अभिरक्षा में उसका मेडिकल, अभिलेखीय सत्यापन एवं नापी की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed