फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Principal Accounts Officer of BDO office was removed

Mau News: बीडीओ कार्यालय के प्रधान लेखाधिकारी को हटाया गया

Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Principal Accounts Officer of BDO office was removed
रतनपुरा। जिलाधिकारी के निरीक्षण में ब्लाक कार्यालय में मिली लापरवाही पर कार्रवाई शुरू हो गई है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रधान लेखाधिकारी शिवमंगल को कार्य मुक्त कर दिया गया गया। समीक्षा एवं जांच में व्यापक अनियमितता पाए जाने तथा जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लेखा-जोखा न रखने के चलते लेखाधिकारी पर गाज गिरी। रतनपुरा ब्लाक कार्यालय में तैनात प्रधान लेखाकार का स्थानांतरण एक सप्ताह पहले ही हुआ था, लेकिन खंड विकास अधिकारी उन्हें रिलीव नहीं कर रहे थे। जांच में अनियमितता मिलने पर बलरामपुर जनपद में शिक्षा विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। गत सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को परियोजना निदेशक तथा जिला विकास अधिकारी ने रतनपुरा विकास खंड कार्यालय की समीक्षा एवं जांच की। इसमें व्यापक अनियमितता मिली। पूछने पर संतोषजनक उत्तर भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed