{"_id":"605a275c8ebc3edbca371e25","slug":"primary-school-headmaster-suspended-mau-news-vns581567922","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: दिल्ली से लौटे चार लोग एंटीजेन टेस्ट में मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: दिल्ली से लौटे चार लोग एंटीजेन टेस्ट में मिले संक्रमित
विज्ञापन
मऊ। दिल्ली से आए लोगों में चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली से चलकर आजमगढ़ उतरे थे। वहां एंटीजन से हुई जांच में संक्रमित मिले चार लोगों में तीन जिले के निवासी है जबकि एक व्यक्ति जिले में नौकरी करता है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान में जुटा है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण ग्राफ बढ़ते देखकर वहां से लौटने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। सोमवार को आजमगढ़ में दिल्ली से आई कैफियात एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की जांच एंटीजन से की गई। इसमें जिले के चार लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया कि संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी 31 वर्षीय युवक, मुसरदह मोड़ निवासी 48 वर्षीय अधेड़, बैसवाड़ा घोसी एक व्यक्ति संक्रमित मिला। जबकि चौथा संक्रमित बदायूं का निवासी है जो जिले के रैनी में इंजीनियर पद पर तैनात है। चारों संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। उनके संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3029 पहुंच गई है। इसमें 2978 मरीज रिकवर हो चुके हैं, 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय 12 मरीजों का उपचार जारी है।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर 456 लोगों की एंटीजेन से जांच की गई। वहीं लैब से 434 की रिपोर्ट आई। दोनों रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अबतक 1 लाख 87 हजार 116 लोगों की जांच एंटीजन से हो चुकी है जिनमें अबत 1657 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 1 लाख 46 हजार 957 लोगों का सैंपल लैब में भेजा गया। इसमें 1 लाख 46 हजार 873 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 1 लाख 45 हजार 607 की रिपोर्ट निगेटिव है।