फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Primary school headmaster suspended

प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर सस्पेंड

Tue, 23 Mar 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Primary school headmaster suspended
मऊ। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के बुढावे स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दया सिंह को विभागीय आदेश की अवहेलना करने पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। साथ ही उनको उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर से संबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2019 में इंगलिश माध्यम स्कूलों का चयन किया गया। परीक्षा के आधार पर कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के बुढावे स्थित इंगलिश मीडियम स्कूल में प्रधानाध्यापक तथा सहायक अध्यापकों की तैनाती की गई। प्रधानाध्यापिका दया सिंह को वर्ष 2019 में प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर में समायोजित किया गया था। दो वर्ष बाद भी उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर में पदभार ग्रहण नहीं किया। विभागीय नियम के मुताबिक एक विद्यालय पर दो प्रधानाध्यापक की तैनाती नहीं की जा सकती। विभाग तथा खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन प्रधानाध्यापिका दया सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर पदभार ग्रहण नहीं किया। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी बीएसए अशोक गौतम ने प्रधानाध्यापिका दया सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर से संबद्ध कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी बीएसए अशोक गौतम ने बताया कि अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed