फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparing for Chhath

नहाय-खाय संग सूर्य उपासना शुरू

Sun, 15 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 15 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Preparing for Chhath
सूर्य उपासना का पर्व रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महिलाओं ने पर्व के मद्देनजर जमकर खरीदारी भी  की। बाजारों में देर शाम तक गहमागहमी रही। पोखरों, तालाबों, नदी तटों पर सामूहिक रूप से सफाई करने में लोग लग गए हैं। 
विज्ञापन



नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में डाला छठ की तैयारी तेज हो गई है। नगर के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा सहित विभिन्न बाजारों में जगह-जगह फलों व पूजा के सामानों के स्टाल लग जाने से देर शाम तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन



 स्टालों पर भक्तिगीतों के बजने से माहौल भक्तिमय हो गया है। कई धार्मिक पोखरों, तालाबों पर सामूहिक रुप से सफाई करने में लोग लगे रहे। बताया जाता है कि सबसे पहले यह व्रत जगत जननी माता सीता ने भगवान भाष्कर से पुत्र रत्न की  कामना किया था और राज्य के जनता की सुख समृद्घि के लिए आशीर्वाद प्राप्त  किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एक अन्य मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण  ने सूर्य देव की पूजा शुरू की। कर्ण भगवान सूर्य का परम भक्त था। वह  प्रतिदिन घंटों कमर तक पानी में ख़ड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देता था। सूर्य  की कृपा से ही वह महान योद्धा बना था। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही  पद्धति प्रचलित है।

 
कुछ कथाओं में पांडवों की पत्नी द्रोपदी  द्वारा भी सूर्य की पूजा करने का उल्लेख है। वे अपने परिजनों के उत्तम  स्वास्थ्य की कामना और लंबी उम्र के लिए नियमित सूर्य पूजा करती थीं।  इन्हीं मान्यताओं के तहत  पुत्रों की मंगलकामना का पर्व डाला छठ पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।



पुत्रवती महिलाएं तो भगवान भाष्कर को अर्घ्य देंगी ही ऐसी महिलाएं जिनकी कोख सूनी है उनके द्वारा भी कोख को हरी करने के लिए भगवान  सूर्य का विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed