फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations intensified for Mahashivratri

महाशिवरात्रि को लेकर तेज हुई तैयारियां

Fri, 25 Feb 2022 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for Mahashivratri
कोपागंज स्थित नौसेमर स्थित प्राचीन बारह दुवरिया शिवमंदिर मंदिर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। महाशिवरात्रि एक मार्च को है। ऐसे में इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जहां मंदिरों में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है तो वहीं धार्मिक कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। पर्व में मात्र चार दिन बचे हैं। प्रमुम मंदिरों और परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है। नगर क्षेत्र में खास तौर से शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित शिव मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित शिव मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज शिव मंदिर सहित मधुबन का शिवपुर पांति, कोपागंज, लैरोदोनवार सहित विभिन्न शिव मंदिरों पर श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारी बिजली, पेयजल सहित विभिन्न सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने में लगे हैं। कई मंदिरों पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। कोपागंज : ब्लाक मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बरदुअरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मुहम्मदाबादगोहना : कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरंभ अग्निलिंग के उदय से हुआ और इसी दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह भी हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। नगर सहित जिले के 125 प्रमुख शिव मंदिरों को चिह्नित कर पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। शीतला माता धाम से निकलने वाली शिव बरात जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा तगड़ी रहेगी। शिवमंदिरों पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस व्यवस्था को अंतिम रुप देने में लगी रही। सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने बताया कि शिवरात्रि पर सभी तिराहों और चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed