फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Praspa to contest every seat in state assembly elections: Shivpal Singh Yadav

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हर सीट पर चुनाव लड़ेगी प्रसपा: शिवपाल सिंह यादव

Tue, 19 Jan 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Praspa to contest every seat in state assembly elections: Shivpal Singh Yadav
मऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नगर के पुुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं की बैठक करने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जिलाध्यक्ष विजयशंकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव में हर सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। कहा कि चुनाव को लेकर प्रदेश के 75 जिलों में सभी जगहों पर जिला कमेटी का गठन करने के बाद बूथ का गठन की कवायद शुरू हो चुकी है।साथ ही कई जगहों पर चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के घोषित होने की बात कही। प्रत्याशियों के नाम पूछने पर बताया कि उनके द्वारा जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान विरोधी कानून केवल पूंजीपतियों के लिए केंद्र सरकार ने बनाया है। कहा कि उनके द्वारा एक नारा दिया गया है गैरभाजपा वाद।
विज्ञापन

कहा कि 1963 में डॉ लोहिया ने गैर कांग्रेसवाद का नारा देने की बात दोहराते हुए कहा कि वर्तमान में उससे बदतर हालात हो गया है। भाजपा सरकार ने जो भी कानून बनाया वो लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। चाहे वो नोटबंदी हो जीएसटी। कहा कि कोरोना सक्रमण के दौरान भी जल्दबाजी में देश में बंद निर्णय से लोगों को सड़कों पर आना पड़ा।लोग घरों तक पहुंचने के लिए कई दिन तक सामान के साथ चले, इससे महामारी बढ़ी। कहा कि विदेश से आने वाले लोगों को क्वारंटीन तो नहीं किया गया है।वहीं कोरोना वैक्सीन पर बोले कि जो वैक्सीन बनी है उसे देश के वैज्ञानिकों ने बनाई है या भाजपा या मोदी जी की नही है। यह देश की है, इसे ओर जल्द आना चाहिए था। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव, पीयूष यादव, भरत सिंह, दारोगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed