{"_id":"c4d1717f3c2d8f205c2dfb965ee216be","slug":"pragya-singh-became-the-fastest-runner-bipin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रज्ञा सिंह, विपिन बने सबसे तेज धावक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रज्ञा सिंह, विपिन बने सबसे तेज धावक
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में बुधवार को हुआ। इसमें पुरुष वर्ग की 100 मीटर की दौड़ मेें विपिन कुमार अव्वल रहे। जबकि महिला वर्ग मेें प्रज्ञा सिंह प्रथम रही। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विश्वविद्यालय टीम में प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदीप यादव तथा रीता चौहान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. शिवशंकर सिंह ने कहा कि अनुशासित ढंग से प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ इसमें भागीदारी करें। इससे जीवन मेें संघर्ष की क्षमता का विकास होता है।
अतिथियों का स्वागत शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डा. हरिलाल ने किया। इस अवसर पर डा. केडी पाठक, डा. बाबूलाल, डा. संतोष कुमार, डा. एसपी दीक्षित, डा. रफीक, डा. जफर, डा. शकील अहमद आदि शामिल थे।