फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pradhan said, the government expressed confidence, will complete the remaining work

Mau News: प्रधान बोले, सरकार ने जताया भरोसा, पूरा कराएंगे बचे कार्य

Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pradhan said, the government expressed confidence, will complete the remaining work
जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन स्तर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अगले छह माह के लिए प्रधान ही ग्राम पंचायतों के प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। प्रधानों ने कहा कि सरकार ने उन पर भरोसा जताया है और वे इस भरोसे पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। इसके बाद विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नामित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को शासन का पत्र जिलाधिकारी को प्राप्त हो चुका है। जिले में 645 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

27 मई से अगले छह माह के लिए वर्तमान प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस दौरान वे पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कराएंगे और आवश्यक सामान्य कार्यों का संचालन करेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में कोई नई योजना शुरू करने की बजाय पहले से स्वीकृत और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों में कई विकास योजनाएं अभी अधूरी हैं, जिनमें सड़क निर्माण, नाली, आवास और पेयजल से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। ऐसे में प्रधानों को प्रशासक बनाकर इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पंचायत चुनाव में देरी की स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे ग्राम स्तर पर प्रशासनिक कार्य बाधित न हों और विकास योजनाएं लगातार चलती रहें।


सरकार ने छह माह के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर उन पर भरोसा जताया है। उस भरोसे पर खरा उतरेंगी और बचे कार्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पूरा करेंगी। - नम्रता राय, प्रधान खुखुंदवा
सरकार का यह निर्णय गांवों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कई योजनाएं अधूरी थीं, जिन्हें अब पूरा करने का अवसर मिला है। वे पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगी। - शीला सिंह, प्रधान राजापुर
उन्होंने सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंदों के हित में चल रही योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। गांव में स्वच्छता, आवास और पेयजल से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। - बीरेंद्र कुमार राजभर, प्रधान देवसीपुर

उन्होंने कहा कि कार्यकाल बढ़ने से विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। - धीरेन्द्र सिंह, प्रधान रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed