फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply to 12 villages in 30 hours

12 गांवों में 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 08 Jul 2017 11:27 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 08 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power supply to 12 villages in 30 hours
electricity demo pic
मझवारा। घोसी ब्लाक क्षेत्र के सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से संबद्ध मलेरी कोट गांव के पास पोल टूटने से 12 गांवों में 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। आपूर्ति बाधित रहने से जहां रोपाई कार्य बाधित है। वहीं गर्मी से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। परेशान उपभोक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से  मझवारा, पवनी, सेमरी, लखनी, बैैरासी, मलेरीकोट, वृदावन, खैरामुहम्मदपुर सहित एक दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से संबद्ध मलेरी कोट गांव के पास शुक्रवार की सुबह जर्जर विद्युत पोल टूट गया।  इसके चलते दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शिकायत के बाद भी दूसरे दिन टूटा पोल बदलने की जहमत तक नहीं उठाई गई। लगातार 30  घंटे से  बिजली गुल रहने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। धान के रोपाई के पीक आवर में बिजली गुल रहने से जहां रोपाई ठप रही। गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे।  ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र मेें आए दिन तकनीकी खामी आने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय होती जा रही है। एलटी लाइन में फाल्ट और तार टूटने से कई दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। हालत यह है कि अभी तक रोपाई शुरू नहीं हो पाई है। नलकूप शो पीस बनकर रह गए हैं। आला अधिकारियों को अवगत कराए जाने  बावजूद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग विद्युत उपकेंद्र पर तालाबंदी करने को विवश हो जाएंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर के अवर अभियंता कौशल किशोर का कहना है कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed