फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply

सरया उपकेंद्र से की जाए बिजली आपूर्ति

Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Power supply
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत के फरीदपुर और कबीराबाद वार्ड में बिजली आपूर्ति में अनियमितता और कम आपूर्ति को लेकर वार्डवासियों ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर उन्हें विद्युत सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। पंचायत में 18 वार्ड हैं। नगर की आपूर्ति के लिए कस्बा और सरया गांव स्थित दो विद्युत उप केंद्र से 16 वार्डों में आपूर्ति की जाती है। जबकि नगर क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में स्थित फरीदपुर और कबीराबाद वार्ड की आपूर्ति करहां गांव स्थित 33/11 केवीए सब स्टेशन से होती है। ग्रामीण क्षेत्र से आपूर्ति होने के कारण आए दिन फाल्ट, स्पार्किंग या अन्य समस्या के चलते विद्युत आपूर्ति आए दिन बाधित होती है। कस्बा के अधिकांश क्षेत्र में जहां 16 से 20 घंटे बिजली मिलती है तो वहीं फरीदपुर और कबिराबाद वार्ड में मात्र आठ से 10 घंटा ही आपूर्ति हो रही। ऐसे में वार्डवासी परेशान हैं। वार्ड निवासी अनमोल साहू, महिला सदस्य संगीता देवी, कबीरा बाद वार्ड के सदस्य वीरेंद्र यादव, अमित यादव, समाजसेवी शाह आलम कुरेशी, विक्रम चौहान समेत कई लोगों ने एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। मांग की कि फरीदपुर और कबीराबाद वार्ड को भी कस्बा को आपूर्ति करने वाले सरया सब स्टेशन से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed