फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply

17 गांवों में चमराई विद्युत आपूर्ति

Wed, 06 May 2020 04:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Power supply
मऊ। जिले के दो विद्युत उपकेंद्रों से संबद्ध फीडरों के पोल मंगलवार की रात आंधी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 17 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी व उमस से लोग परेशान हो गए। शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। विद्युत उपकेंद्र बढुआगोदाम से परदहां ब्लाक क्षेत्र के 15 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की रात आंधी और बारिश से पेड़ की डाल टूटने से रैकवारडीह, उस्मानपुर सहित विभिन्न इलाकों मेें आवागमन बाधित रहा। मौसम ठीक होने पर ग्रामीणों ने पेड़ की डालकर मार्ग बहाल कराया। विद्युत लाइन में आए फाल्ट के चलते 15 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात भर बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। वहीं ताजोपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध कहिनौर गांव के मेनलाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। रतनपुरा: आंधी बारिश के चलते क्षेत्र के खोहिया ब्रह्मस्थान तथा ठैचा गांव के पास मेनलाइन का खंभा टूट जाने से तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बाद भी खंभा गाड़ा नहीं जा सका था। क्षेत्र के जगधारी यादव, शिवशंकर सिंह, महेंद्र यादव, श्रीकांत प्रसादका कहना था कि बिजली गुल रहने काफी परेशानी हुई। टूटा पोल कब तक गड़ेगा पता नहीं चल पा रहा है। विद्युत उपकेंद्र ताजोपुर के अवर अभियंता पवन कुमार तिवारी का कहना है कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed