फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply disrupted in 40 villages due to Haldharpur transformer explosion

Mau News: हलधरपुर का ट्रांसफार्मर फुंकने से 40 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 11 Aug 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in 40 villages due to Haldharpur transformer explosion
रतनपुरा। क्षेत्र के हलधरपुर स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र मेें लगा 40 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर रविवार की रात जल गया। इससे 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली निगम की तरफ से हर फीडर को आधा घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से गर्मी और उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दो दिनों बाद मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

132 विद्युत उपकेंद्र हलधरपुर से 33/11 विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा, हलधरपुर और अइलख को विद्युत आपूर्ति की जाती है। 132 विद्युत उपकेंद्र मेें लगा 40 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद 40 गांवों के लोग परेशान हैं। बिजली निगम की तरफ से ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की जा रही है। पेयजलापूर्ति और अन्य कार्य के लिए मात्र हर फीडर को आधा-आधा घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। दिन भर बिजली नहीं रहने के चलते लोगों को गर्मी और उमस के बीच एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। उपभोक्ताओं की मानें तो आए दिन तकनीकी खामी के चलते बिजली का नहीं रहना आम बात हो गई है। बिजली बिल नियमित जमा करने के बाद भी भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कोट
132 केवीए हलधरपुर का पावर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत होने में दो दिन का समय लगेगा। इस अवधि में रतनपुरा, अइलख, हलधरपुर को आधा-आधा घंटे तक शिफ्ट वार विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि चंद, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed