फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power cuts anger

बिजली उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Thu, 10 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 10 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Power cuts anger
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। लोग आए दिन विभाग और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़कर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रतनपुरा बाजार में जुलूस निकाला। लगभग साढ़े चार बजे धरना स्थल पर पहुंचे उप खंड अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। एसडीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए।


रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र से रतनपुरा, गाढ़ा, मुबारकपुर, भुड़सुड़ी, दतौड़ा, सेहबरपुर सहित कई गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। गत महीने बिजली समस्या को लेकर भाजपा के तत्वावधान में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन



 प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। कई गांवों से सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के रुख को भांप बिजलीकर्मी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान रतनपुरा रामाश्रय मौर्य ने कहा कि उपकेंद्र परिसर में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसके चलते ओवरलोड की समस्या उत्पन्न हो रही है। लगातार दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।



 कम बिजली मिलने से हजारों हेक्टेयर धान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। बिजली समस्या को लेकर कई बार धरना भी दिया गया बावजूद आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया गया। 20 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। धरने में आलोक सिंह, अनिल यादव, मोहन कुमार गुप्त, प्रेम गोंड, विरेंद्र राम, अरविंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed