फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Poultry Farm Land

आंधी बारिश से पोल्ट्री फार्म जमींदोज

Tue, 28 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Poultry Farm Land
रतनपुरा ब्लाक के मेउड़ीकला गांव में बारिश गिरा पोल्ट्री फार्म। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी पड़े। ऐसे में जहां खेतों में रखे गेहूं के बोझ भींग गए वहीं कोपागंज में एक व्यक्ति का पोल्ट्री फार्म जमींदोज हो गया। वहीं रतनपुरा बाजार में जलजमाव होने के चलते कई दुकानों में गंदा पानी घुस गया। मंगलवार की सुबह धूप निकली, लेकिन पूर्वाह्न 10 बजे के बाद आकाश में बादल छा गई। दोपहर बाद कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी तो कहीं बारिश शुरू हो गई। इसके चलते एक बार फिर गेेहूं का बोझ, काटकर छोड़ी गई फसल तथा मंड़ाई कर रखा भूसा भींग गया। आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। 10 किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। रतनपुरा : ओले पड़ने से फसलों को नुकसान पहुंचा। बाजार में सड़क के दोनों ओर बारिश का पानी जमा होने के चलते कई दुकानों में पानी घुस गया। दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। सूरजपुर : क्षेत्र के रसूलपुर तथा सूरजपुर में हवा के झोंको के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बारिश हुई। इंदारा : शाम आंधी आने के चलते कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबूपुर में एक व्यक्ति का पोल्ट्रीफार्म जमीदोंज हो गया। इसके चलते लाखों रुपये की क्षति पहुंची है। मऊ नगर के चांदमारी मुहल्ले निवासी रामजीत यादव पोल्ट्रीफार्म संचालित करते हैं। रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, काझा, अमारी, अमरहट, ब्राह्मणपुरा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ दूसरे दिन बारिश हुई। मझवारा : क्षेत्र के वैरासी, लखनी गांव में आंधी पानीसे चार विद्युत पोल गिर गए। इसके चलते 14 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed