मऊ। जीवन में सफलता के लिए सकारात्मक सोच, विजन व कर्म योगी होना अति आवश्यक है। जिंदगी में हर क्षण बदलाव आता रहता एक ध्रुव सत्य है। यह बदलाव आप के लिए सुख या दुख का कारण हो सकता है और यह जीवन का एक हिस्सा है। उक्त बातें मोटिवेशनल स्पीकर अनिल जाजोदिया ने कही। वे रविवार को एक मैरिज हाल में रोटरी क्लब प्राइड की तरफ से आयोजित % कल हो ना हो % कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके लिए समाज से लेने के बजाय हमेशा देने के लिए आतुर रहें। जीवन में सफलता के लिए अपने आई क्यू, संसाधन, पारिवारिक स्तर एवं अपनी पूर्ण क्षमता का आकलन करते हुए बड़े लक्ष्य निर्धारित कर तुरंत उस कार्य को शुरु कर दें। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि अनिल जाजोदिया, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एसएन खत्री, डॉ. जीएस अग्रवाल ने किया। संचालन राकेश गर्ग ने किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन क्लब अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने किया। इस अवसर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, डॉ. गंगासागर सिंह, डॉ. एससी तिवारी, महेंद्र खंडेलवाल, वीरेंद्र इंजीनियर, हरिद्वार राय आदि उपस्थित थे।