फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Poor eating complained

खीरीकोठा प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम का मामला

Fri, 07 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 07 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Poor eating complained
क्षेत्र के  खीरीकोठा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को अभिभावकों ने एमडीएम को लेकर जमकर बवाल किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि इस विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन के नाम पर घटिया खाना परोसा जा रहा है। जिससे बच्चों की सेहत भी खराब हो सकती है। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन



सुल्तानपुर  बारहगांवा में खीरीकोठा के दलित बस्ती से सटे प्राथमिक विद्यालय में 186 बच्चे पंजीकृत हैं। अभिभावकों को कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि स्कूल में एमडीएम में घटिया खाना मिल रहा है।
विज्ञापन



 आखिरकार शुक्रवार को अभिभावकों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को 123 बच्चे उपस्थित थे। मीनू के अनुसार इस दिन एमडीएम में तहरी देना था। बच्चों को जैसे ही तहरी परोसी गई उनमें से कुछ बच्चे उसे घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 तहरी देखकर अभिभावक भड़क उठे और तुरंत स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान अभिभावक राम प्रवेश, संतोष, बृजेश, लल्लन,  झिल्लुर, राजकुमार,  हरिंदर, राजेश, बेचू आदि का कहना था की आए दिन भोजन मानक के अनुरूप नहीं बनता है। कभी दाल में पानी की मात्रा ज्यादा रहती है तो कभी चावल घटिया किस्म का रहता है।


 तहरी में दाल की मात्रा नहीं के बराबर थी तो तहरी में पड़ा आलू कच्चा था। हल्दी भी ठीक मात्रा में नहीं  है। आए दिन खराब खाना दिए जाने से बच्चे बीमार रहते हैं। इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों में नोकझोंक भी होने लगी।



 लेकिन कुछ शिक्षकों ने उन्हें समझाया और भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने का आश्वासन दिया तब जाकर अभिभावक माने और मामला शांत हुआ। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनमोहन पांडेय ने कहा मध्याह्न भोजन में खराबी की शिकायत लेकर कुछ अभिभावक आए थे उन्हें समझा दिया गया है।


 इस बात की जांच भी कराई जाएगी और घटिया खाना मिला तो ग्राम प्रधान से कहकर भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed