{"_id":"5f7decc38ebc3e9bc61caffd","slug":"polytechnic-student-was-murdered-in-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशनाई के शक में हुई थी पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या, सिर पर राड से प्रहार कर जिंदा ही फेक दिया था नदी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई के शक में हुई थी पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या, सिर पर राड से प्रहार कर जिंदा ही फेक दिया था नदी में
Wed, 07 Oct 2020 09:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव से बीते मंगलवार को लापता हुए पालिटेक्निक छात्र की हत्या कर फेंकी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया। इस दौरान पता चला कि युवक की हत्या अशनाई में की गई है। हत्यारोपी के परिवार की महिला से युवक का संबंध था, मना करने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो हत्यारोपी ने उसके सिर पर राड से प्रहार कर दिया, इसके बाद उसे जिंदा ही नदी में फेक दिया था।
विज्ञापन
हत्यारोपी नगीना साहनी के गिरफ्तार होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर हत्या की घटना से रहस्य का पर्दा हटाया। एसपी के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहिमाबाद गांव निवासी विनोद साहनी पालिटेक्निक का छात्र था। वह बीते 29 सितंबर की रात घर से मछली मारने निकला। इसके बाद से उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
खोजबीन के बाद पीड़ित पिता नंदलाल साहनी ने घटना के बाबत थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी। पिता ने बताया कि उनका पुत्र जिस तरफ मछली मारने के लिए गया था, उस दिशा में खून के छींटे मिले हैं। इस पर पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल करती कि युवक की लाश कोपागंज थाने के जहनियाबाद गांव के पास तमसा नदी में उतराई मिली।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट हत्या की धारा में दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने युवक मीरपुर रहिमाबाद गांव निवासी युवक नगीना साहनी को बुधवार की भोर में दबोचा। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने विनोद की हत्या करना स्वीकारा। एसपी ने बताया कि मृत युवक का संबंध हत्यारोपी के परिवार की किसी महिला से था।
इस बात की जानकारी होने पर हत्यारोपी नगीना ने विनोद को समझाया, लेकिन विनोद नहीं माना। इस पर नगीना को पता था कि विनोद रात को मछली मारने के लिए जाता है, ऐसे में वह रास्ते में घात लगाकर छिपा था। जैसे ही विनोद वहां पहुंचा, नगीना ने उसके सिर पर राड से हमला कर दिया।
इस दौरान युवक लहुलूहान होकर गिर पड़ा। लेकिन उसकी मौत नहीं हुई थी। आक्रोशित हत्यारोपी विनोद को घसीटते हुए नदी तक ले गया और पानी में फेंक दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राड को बरामद किया। साथ ही उसका चालान कर जेल रवाना किया।