फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polling parties left from 86 tables under tight security

कड़ी सुरक्षा में 86 टेबलों से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left from 86 tables under tight security
कलेक्ट्रेट परिसर से चारों विधानसभा के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। चारों विधानसभा के लिए कुल 86 टेबल लगाए गए थे। निर्धारित टेबल पर कर्मचारी पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पोलिंग सेंटर की ड्यूटी लेते रहे। टेबल पर ही कर्मचारियों को वाहन संख्या की भी जानकारी दी गई। जिससे वह भटकें नहीं। पोलिंग सेंटर ड्यूटी लेने के लिए कर्मचारियों की भारी भीड़ रही। जिले की 1962 बूथों के लिए कुल 8,633 कर्मचारियों के अलावा पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना होने वाले सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों के रविवार की देरशाम तक पहुंचने का क्रम जारी रहा। ईवीएम के साथ मतदान कर्मी के साथ ही सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

गोद में बच्चा लिए चल पड़ी मतदान कराने
कलेक्ट्रेट परिसर से रविवार को विभिन्न बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दिन में काफी धूप होने के कारण पोलिंग पार्टियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिला कर्मियों को झेलनी पड़ी। स्थिति यह रही कि एक हाथ में ईवीएम मशीन तो दूसरे गोद में बच्चा लिए महिला कर्मी भी ड्यूटी पर रवाना हुई। कई महिला कर्मियों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों की चुनाव में ड्यूटी लग जाने के कारण बच्चे को साथ रखना मजबूरी है।
विज्ञापन

63 कंपनी सीएपीएफ, एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी संभालेगी मोर्चा
विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में 63 कंपनी सीएपीएफ और एक कंपनी दो प्लाटून पीएसी पहुंच गई है। जिन्हें पोलिंग पार्टियों संग बूथ पर भेजा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सीएपीएफ, पीएसी और पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा खुफिया विभाग, सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पूरे विधानसभा में मानिटरिंग की जाएगी। मतदान केंद्रों पर पूरी तरह चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र में मोबाइल रहेगा वर्जित
जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि में किसी भी प्रत्याशी का बस्ता लगाना वर्जित है। इसके अलावा कोई भी मतदाता और अभिकर्ता मतदान केंद्र में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र के आसपास या अन्य स्थानों पर मतदान प्रक्रिया में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed