फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Political atmosphere heated up after case was filed against Ghosi MP citizens submitted a memorandum of deman

Mau: घोसी सांसद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद गरमाया राजनीतिक माहौल, सपाजनों ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपा

Sat, 19 Oct 2024 07:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 07:27 PM IST
सार

घोसी सांसद राजीव राय पर मुकदमा दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक से झड़प के बाद सांसद के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मामला दर्ज हुआ है जिसके बाद सपाई आक्रोश में हैं।

विज्ञापन
Political atmosphere heated up after case was filed against Ghosi MP citizens submitted a memorandum of deman
घोसी सांसद राजीव राय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोसी सांसद पर मुकदमें की कार्रवाई के बाद मऊ में राजनीतिक आक्रोश व्याप्त है। डॉक्टर की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम और एसपी को सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो सपा के लोग सड़कों पर उतर कर घेराव और आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिसकी ज़िम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। सपाजनों ने राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि विभागीय नोटिस के जवाब की कॉपी निकाल कर पुलिस ने राजनीतिक दबाव में सांसद राजीव राय के ऊपर ही केस दर्ज कर दिया है। मांग की कि गैरकानूनी एफआईआर को तत्काल खारिज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस के नोटिस का संज्ञान लेकर जनहित में डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद डाक्टर और उपस्थिति दलालों के खिलाफ मुकदमा और कठोर विभागीय कार्यवाही की जाए।

सभी सरकारी डॉक्टर जो प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो। मरीजों से अवैध तरीके से वसूली बंद हो। जो डॉक्टर लगातार बाहर से और खास दुकानों से दवा और जांच कराने के लिए मरीजों को मजबूर करते हैं उनपर भी कार्रवाई हो।


मामले पर गौर करें तो जिला अस्पताल में 17 अक्तूबर को घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय की डॉ. सौरभ त्रिपाठी से हुई नोकझोंक हो गई थी। इस मामले में सीएमएस से चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

लेकिन शुक्रवार को चिकित्सक ने सांसद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में जिक्र है कि सांसद के साथ आए 10-15 समर्थकों ने भी डॉक्टर से अभद्रता की।


सांसद राजीव राय के अनुसार उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण मरीजों की शिकायत पर किया था। सांसद राजीव राय के अस्पताल के निरीक्षण का दो वीडियो वायरल हुए थे। पहला वीडियो चिकित्सक सौरभ त्रिपाठी से नोकझाेंक का वीडियो था।

दूसरे दिन सांसद राजीव राय एक दूसरा वीडियो अस्पताल में फर्श पर लेटे मरीज से बात करने का भी वायरल हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed