{"_id":"5d17af948ebc3e3c890ba17d","slug":"polithin-factory-per-chhapa-mau-news-vns4701090139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कंधेरी गांव के पास बने कांशीराम आवास के पास बिना लाइसेंस अवैध रूप से चल रही एक पॉलिथीन बनाने की फैक्टरी पर सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापा मारा। फैक्टरी में लगभग छह कुंतल की 10 लाख रुपये के प्लास्टिक की गिलास और अन्य वस्तुएं तथा कच्चा माल बरामद किया गया। मौके पर फैक्ट्री में काम कर रहीं आठ महिलाएं और एक व्यक्ति को पकड़ा। जांच के बाद अवैध फैक्ट्री सील कर दी गई। फैक्ट्री में काम कर रही आठ महिलाओं और एक पुरुष को पकड़कर अधिकारी सरायलखंसी थाने ले गए। वहां नाम पते लिखकर महिलाओं को छोड़ दिया गया। फैक्ट्री संचालक फरार हो गया। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जबकि एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। नगर पालिका के ईओ की संयुक्त टीम ने शनिवार को कंधेरी आवास के पास अवैध रूप से बन रही प्लास्टिक गिलास की फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम को फैक्ट्री में लगभग 10 लाख रुपये के प्लास्टिक गिलास और गिलास बनाने का मैटेरियल बरामद हुआ।
कंधेरी गांव के निकट अवैध रूप से प्लास्टिक फैक्ट्री संचालित होने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और नगर पालिका के ईओ संजय मिश्र ने पुलिस बल के साथ फैक्ट्री पर छापा मारा। छापा मारने वाली टीम के आने की भनक लगते ही फैक्ट्री संचालक खिसक गया। वहां पर काम कर रही आठ महिलाएं और एक पुरुष अधिकारियों को देखते ही सकपका गए। अधिकारियों ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया। टीम की तलाशी में वहां छह कुंतल तैयार माल मिला। जबकि लगभग 10 लाख रुपये का कच्चा माल पाया गया। इस फैक्ट्री में लगभग 40 लाख मूल्य की मशीनें बताई गईं। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि प्लास्टिक की फैक्ट्री रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव निवासी महेंद्र राम की है। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। शिकायत पर छापा मारकर इसे सील कर दिया गया है। फैक्ट्री संचालक महेंद्र राम से फोन से बात हुई है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश लेकर उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।