फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Policies countd by rally

रैली निकाल बताईं नीतियां

Tue, 07 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 07 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Policies countd by rally
समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को साइकल रैली निकालकर प्रदेश सरकार तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। साथ ही 2017 मिशन के लिए कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



 रैली क्षेत्र के कुसुम्हा, शाहपुर, बिहटा, मुहम्मदपुर, झोंटपुर,  बरईपार, रंद्रपुर, उसरी, रामपुर, भटमीला, जमालपुर सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया।
विज्ञापन



रैली में शामिल पदाधिकारियों ने  जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर सपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। 2017 के मिशन में उत्साह के साथ काम करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही विकास पुस्तिका का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कार्यक्रम के प्रभारी एवं युवजन सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएगी और उनकी समीक्षा कर और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेगी।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश का  तेजी से विकास हो रहा है।



 युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने युवाओं के कंधों पर अधिक जिम्मेदारी सौंपी है। गांव-गांव में चौपाल, साइकल रैली के माध्यम से यूथ सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएगा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर पूर्ण बहुमत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed