फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police took action of Goonda Act on seven people

पुलिस ने की सात लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police took action of Goonda Act on seven people
मऊ। विधानसभा चुनाव को को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सात लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि आपराधिक छवि वाले सात लोगों के विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें क्यारी टोला निवासी जैद पुत्र फिरोज, पठानटोला निवासी जैनुल उर्फ चुन्नु पुत्र इब्राहिम, परवेज अहमद पुत्र शब्बीर अहमद, क्यारी टोला निवासी शाकिर लारी पुत्र शकील, शाहिद लारी पुत्र जावेद इकबाल लारी, सहादतपुरा निवासी सचिन यादव पुत्र अनिल यादव, कासिमपुरा निवासी अल्ताफ पुत्र लियाकत अली शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि सात मार्च को जनपद में मतदान होना है। सुरक्षा के दृष्टिगत जिले पर्याप्त संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल की व्यवस्था की गई है। चुनाव में खलल डालने वालों को चिंहित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन को एक्टिव मोड पर रखा गया है। आपराधिक छवि वाले लोगों का पुराना रिकार्ड खंगालकर चुनाव में खलल डालने की आशंका के मद्देनजर उनपर शिकंजा कसा जा रहा है। चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इस लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वोट के लिए प्रलोभन व दबाव बनाने वालों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदान भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed