फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police screws on fish businessman close to Mukhtar

मुख्तार के करीबी मछली कारोबारी पर पुलिस का शिकंजा

Sat, 18 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police screws on fish businessman close to Mukhtar
मऊ। पुलिस प्रशासन ने मुख्तार गिरोह के नजदीकी गैंगेस्टर अपराधी मुहम्मदबाद गोहना के इदारतगंज मुहल्ला निवासी पारसनाथ सोनकर की अपराध व अवैध रूप से अर्जित 8 करोड़ 17 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति शनिवार को जब्त कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई धारा 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पारस के भूखण्ड आरजी नं0 852, रकबा 0.0095 हेक्टेयर ,आराजी नं. 681, रकबा 140 वर्गमी,आरजी नं 781 रकबा 313 वर्गमीटर, जमालपुर में आबादी की भूमि रकबा 157 वर्गमीटर, आराजी नं. 781 रकबा 211 वर्गमीटर, जमालपुर में आराजी नं. 781 रकबा 211 वर्गमी, मौजा वलीदपुर में आराजी नं. 3342 रकबा 0.087 हेक्टेयर सहित कुल 6 करोड़ 95 लाख रूपये के भूखंड जब्त किए गए हैं। एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपयों के एक बोलेरो, आठ बोलेरो पिकप, स्कार्पियों, टाटा ट्रक जब्त किया। पुलिस ने कुल 8 करोड़ 17 लाख 50 हजार रुपये के वाहन जब्त किया। बता दें कि थाना मुहम्दाबाद पर विधि विरूद्ध मछली के कारोबार को लेकर पारस नाथ सोनकर व उसके दो साथियों के विरुद्ध पुलिस ने महामारी अधिनियम ,पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पारसनाथ सोनकर का जुड़ाव मुख्तार अंसारी गिरोह से रहा है। उसने इस व्यवसाय से अर्जित धन को मुख्तार के गैंग के गुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस्तेमाल करता रहा है। मछली माफिया पारस सोनकर के खिलाफ 29 जून को मुहम्मदाबाद गोहना गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया। एसपी ने बताया कि पारस नाथ सोनकर पर 25 हजार रुपयों का पुरस्कार घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed