फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police ready for peaceful polls

शांतिपूर्ण मतदान के लिए की व्यूह रचना

Sun, 15 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 15 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police ready for peaceful polls
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



कहा कि सभी थानाध्यक्ष यह तय कर लें कि किस प्रकार शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होगा। इसकी पूरी तैयारी कर अपनी चक्रव्यूह तैयार कर लें। ताकि किसी भी हाल में मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अराजकता न फैल पाए। अगर किंही कारणों से कहीं गड़बड़ी हुई तो इसके लिए जिम्मेदार थानाध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन



पुलिए अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में होने वाले  अपराध की समीक्षा की। चोरियों पर कैसे नकेल लगेगी उसके लिए भी गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि गश्त की रैंडम चेकिंग की जाएगी। गश्त में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं को भी अतिशीघ्र निस्तारित करने का निर्देेश दिया। कहा कि ऐसी विवेचना जो कई महीनों से लंबित हैं उनका निस्तारण करें। थानों एवं पुलिस अधीक्षक के यहां पड़ने वाली शिकायतों का भी निस्तारण निष्पक्षता से करने के लिए उन्होंने निर्देश दिया।


कहा कि जो भी शिकायतें आए उनका निस्तारण हो और जनता में कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस कार्य करें। पंचायत चुनाव में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए निर्वाचन आयोग का भी सख्त निर्देश है।



गश्त के दौरान शराब की बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए प्रयास करें। जहां कहीं  भी कारोबारी हो उनकी धर पकड़ करें। चोरी की घटनाओं के खुलासा न होने पर उन्होंने कई थानाध्यक्षों को फटकार भी लगाई। क्राइम मीटिंग में एएसपी सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी सुनील कुमार, आनंद सिंह, वंशीधर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed