{"_id":"61719c930636932aa45c0299","slug":"police-officers-should-solve-the-problems-of-women-mau-news-vns6184874196","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराएं पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराएं पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य महिला आयोग के निर्देशन में बृहस्पतिवार को जनसुनवाई विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना ने महिलाओं से जुड़े 14 शिकायतपत्रों पर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनकी शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने वरिष्ठ नागरिक (भरण-पोषण) अधिनियम 2007, घरेलू हिंसा के साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, आयुष्मान कार्ड योजना की जानकारी दी। विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर चस्पा कर पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान स्नेहा, अंजू, जरीना परवीन, सुनीता, रिंकू चौहान, सरिता, गुड़िया, गुड्डी, ममता, तारा देवी, छुहडी देवी, नागेश्वरी, पुष्पा सिंह, हिरामती ने अपनी समस्याएं बताईं।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट आशुतोष राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज, रेनू पांडेय, संध्या सिंह, अर्चना राय, अंजली राय, अकांक्षा राय, कृतिका राय, विंध्यवासिनी, आभा त्रिपाठी, पूजा पांडेय, अनीता यादव, कंचन तिवारी, राखी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान 14 शिकायत पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित थानों को निर्देश दिया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा प्रेमलता, मंजू तिवारी ने पूर्व माध्यमिक समिति बाल शिशु गृह जमालपुर का भी जायजा लिया।