{"_id":"618ea608baae6d1da2681d77","slug":"police-launched-intensive-checking-campaign-mau-news-vns622230334","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बृस्पतिवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद बार्डर, रेलवे स्टेशन, रोडेवेज आदि स्थानों पर लोगों और वाहनों की जांच की गई। बढ़ते अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस सीओ तथा कोतवाल शैलेश सिंह ने रात नौ बजे से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें जनपद बॉर्डर, धवरहरा घाट, पट्टी, उम्मनपुर बॉर्डर से आने जाने वाले दो पहिया चार पहिया वाहनों की डिकी एवं सामानों की तलाशी ली।
इसी क्रम में पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के सामानों की तलाशी लिया एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। स्टेशन परिसर में बिना काम के घूम रहे युवकों को सीओ ने फटकार लगाते हुए घर पर रहने की हिदायत दी। हालांकि इस दौरान कोई अवैध या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस अवसर पर खैराबाद चौकी प्रभारी ओम सिंह, वलीदपुर चौकी प्रभारी लाल बहादुर प्रसाद, विराट पटेल, अभिषेक राठौर, सौरभ वर्मा, अजय कुमार पाल, रणजीत यादव, बबलू पाल आदि लोग रहे।