फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police got many important clues, many on target

पुलिस को मिले कई अहम सुराग, कई निशाने पर

Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police got many important clues, many on target
मऊ। शहर के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई को लेकर शहर में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। शहर के तीन थानों की पुलिस के साथ गोरखपुर की एसटीएफ टीम शहर के साथ जिले के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एक साथ भारी मात्रा में असलहा बरामद होने की खबर मिलते ही जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। उधर शाम को बाजारों में निकले शहरवासी भी अचानक पुलिस की तेज गतिविधियों को देखकर कानाफूंसी करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गए आरोपियों में से एक बिहार प्रांत के मुंगेर जिले का रहना वाला है। बताया जाता है कि शहर क्षेत्र में वाली महिला से उसका विवाह हुआ है। जिसके बाद उसने जिले में ही असलहे के निर्माण की फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों की माने तो तीनों थाने शहर कोतवाली, दक्षिणटोला थाना तथा सरायलखंसी सहित गोरखपुर एसटीएफ द्वारा इन तीनों थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीमें बनाकर बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि वर्ष 2013 में शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुरा में अवैध असलहे की फैक्ट्री पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

बाथरूम के नीचे तहखाने में बनाते थे असलहा
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी शातिर हैं। उन्होंने अवैध असलहे के निर्माण के बिना रुकावट संचालित करने के लिए घर में बने बाथरूम के नीचे तहखाना बना रखा था। असलहा बनाने के लिए बाथरूम के नीचे आठ फुट बाइ 12 फुट का कमरा बना रखा था। जिसमें उपकरण के जरिए असहले का निर्माण करते थे। पुलिस को छापेमारी के दौरान काफी खोजबीन करनी पड़ी। लेकिन सटीक सूचना होने के चलते आरोपी रंगे हाथ मौके से पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed