फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   police exercise special around the Banks

बैंकों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी

Sun, 17 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 17 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
police exercise special around the Banks
घोसी कोतवाली में सीओ ने पुलिसकर्मियों से सुरक्षा मसले पर बात की। बैंकों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा।
विज्ञापन



सीओ घोसी वंशीधर मिश्रा ने कोतवाली के पुलिसकर्मियों को अधिकारिओं द्वारा दिए निर्देशों के क्रम  में कहा कि बैंक ड्यूटी के समय विशेष सतर्क रहें। 200 मीटर की परिधि में कोई भी युवक बाइक या वाहन पर देर से खड़ा दिखे तो उसे तुरंत चेक करें। उसके वाहन के कागजात मांगें।


 अगर बताता है की साथी बैंक के अंदर गया है तो उसके विषय में भी पता करें। अंदर भी कोई बिना काम का हो तो उससे पूछताछ के बाद बाहर करे। बैंकों के बाहर खड़े वाहनों की विशेष चेकिंग करें। कोई संदिग्ध लगे तो उसकी तलाशी भी लें।
विज्ञापन



 अगस्त के दौरान विशेष सतर्क रहे। हर छोटी बड़ी घटना पर नजर रखे। संदिग्धों के वाहन की गहन तलाशी लें। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी पर दिए गए निर्देशों के अनुसार पालन करें। रात्रि गस्त के दौरान गस्त पुस्तिका में 12 बजे के बाद आनेजाने वालों का विवरण ठीक से रखें। इसका अच्छा परिणाम देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वेतन-भत्ता एरियर के भुगतान में हो रहे विलम्ब आदि समस्याओं को रखा। जिस पर सीओ वंशीधर मिश्रा ने एसपी के संज्ञान में लाकर हल कराने की बात कही। इस अवसर पर कोतवाल विश्वजीत सिंह, उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर राय, जुगुत नरायन, लालसाहब राजपति यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed