फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   police encounter in Mau gangster wanted with reward of 50 thousand arrested

मऊ Police को मिली बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

Thu, 08 Aug 2024 10:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Aug 2024 10:50 AM IST
सार

मऊ जिले में गुरुवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। वह गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। 

विज्ञापन
police encounter in Mau gangster wanted with reward of 50 thousand arrested
घायल बदमाश व घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा पुलिस द्वारा शातिर बदमाश पंकज यादव के मारने के बाद मऊ जिले की पुलिस को गुरुवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने रैनी बाग के पास से 50 हजार के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस द्वारा उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसपी इलामारन जी ने बताया कि मुखबिर से इनामिया बदमाश आफताब के रैनी में होने की सूचना मिली। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस और थाना दक्षिणटोला, कोपागंज पुलिस टीम ने दक्षिणटोला थाना के ग्रामसभा रैनी में रैनी बाग के पास से घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन




इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई। पुलिस की कार्रवाई में आफताब के दोनों पैरो में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल आफताब मुहम्मदाबाद कोतवाली का गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी है। वह आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना का सठियांव चौराहा निवासी है। इस पर पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित है। घायल बदमाश के पास से तमंचा, 2 कारतूस, बाइक बरामद किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed