फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police detained the spies who were taking out the cycle journey

साइकिल यात्रा निकाल रहे सपाईयों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 31 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Police detained the spies who were taking out the cycle journey
मऊ। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के आह्वान पर मंगलवार को नगर के बलिया मोड़ से साइकिल यात्रा निकाल रहे यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह बलिया मोड़ से यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने जैसे ही साइकिल यात्रा प्रारंभ की पुलिस ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में रखने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम ने बताया कि ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर बलिया मोड़ से रोडवेज डिपो तक साइकिल यात्रा निकालकर सपा से शासन काल में हुए विकास कार्यों को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता तक पहुंचाना था। जैसे ही वह बलिया मोड़ से साइकिल यात्रा लेकर निकले पुलिस ने उन्हें रोक दिया और 25 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में रखने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस दौरान साइकिल यात्रा निकाल रहे जिला उपाध्यक्ष सन्नी चौहान, राष्ट्रीय स दस्य अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष घोसी शकील खान, सदर विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कलपु यादव, चंदन विश्वकर्मा, राम लखन चौहान, मनोज यादव, चंद्र भूषण यादव, अर्जुन कुमार, फारुख अहमद, पिंटू यादव, राम शरण यादव आदि को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि सपा कार्यकर्ता द्वारा बिना अनुमति साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी। जिस कारण पुलिस ने यात्रा निकालने से रोका और हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed