फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police case of molestation registered against SP leader Virendra Bahadur Pal in Mau

UP: सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, सहयोगी महिला वकील की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Sun, 08 Sep 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 08 Sep 2024 02:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की पुलिस ने वकील व सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। वीरेंद्र बहादुर की सहयोगी महिला वकील की शिकायत पर मुकदमे की कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन
Police case of molestation registered against SP leader Virendra Bahadur Pal in Mau
सीओ सिटी अंजनी पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने एक महिला ने जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और सपा नेता के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं, इस मामले में आरोपी अधिवक्ता द्वारा पीड़िता पर फोटो एडिट करके ब्लैकमेल सहित अन्य आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है। 

विज्ञापन




दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र बहादूर पाल जो कि चकमेंहदी थाना सरायलंखसी का निवासी है। उससे उसकी पहचान उसके विपक्षी वकील के रूप में हुई थी, जहां बातचीत शुरू होने पर उसके द्वारा उसे अपने यहां मुंशी की नौकरी दी गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी द्वारा मेरा शारीरिक शोषण किया जाने लगा। एक दिन जब वह ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रही थी तभी आरोपी वकील अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। जहां उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि आरोपी उसे लखनऊ स्थित अपने घर ले गया, यहां भी उसने उसके साथ दुबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी द्वारा उसका वीडियो भी बना लिया गया, जिसके बाद वह बीते एक साल से उसे ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता आ रहा है। अब उसके द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।


वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. का कहना है कि वादी की तहरीर पर अधिवक्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस को आरोपी अधिवक्ता की ओर से भी महिला पर फोटो एडिट कर उसे ब्लैक मेल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed