{"_id":"66e1261bc93aab9d5304aee1","slug":"police-case-filed-against-five-youths-for-molesting-minor-girl-in-mau-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 11 Sep 2024 10:39 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:39 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पांच युवकों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया उसके बाद अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
molestation case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पांच युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। घटना एक सितंबर की है।
विज्ञापन
यह है मामला
दर्ज मुकदमे के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि एक सितंबर को कंधेरी गांव के रवि राजभर ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर धोखे से बुलाया। जहां उसने साथी गणेश, पंकज राजभर, वलस्टर, साविन के साथ डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में घोसी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। एसपी इलामारन जी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
48 घंटे में दूसरा मामला
जिले में 48 घंटे में इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले रामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि कॉलेज जाते समय उसकी नाबालिग बेटी को दो पहिया बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर तीन युवकों द्वारा एक सुनसान जगह ले जाया गया। जहां एक युवक ने दुष्कर्म किया। जबकि इस कृत्य में दो साथियों ने उसकी मदद की।