फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police came close to the killers of the old man

वृद्ध के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

Sun, 13 Mar 2022 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police came close to the killers of the old man
मधुबन। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार हिराजपट्टी मुहल्ले में घर के पास हुए हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत के मामले में शामिल आरोपिया के करीब पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। पुलिस ने मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर काल डिटेल निकलाई है। एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी राम अवध सिंह 80 मधुबन कसबे के भोला रोड के पास हिराजपट्टी मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। वह रीयल स्टेट कारोबार में सक्रिय रहते थे। साथ ही जरूरतमंदों को रुपये ब्याज पर देते थे। आठ मार्च की रात में लघुशंका के लिए गए थे इसी दौरान हमलावरों ने उनके दाहिने पैर को ईंटों से प्रहारकर घायल कर दिया था। अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से उनकी मौत हो गई। घटना स्थल के पास एक फावड़ा मिला था लेकिन उसका कोई निशान मृतक के शरीर पर नहीं मिला था। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मृतक की मोबाइल की काल डिटेल खंगाल कर घटना की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस इस घटना में शामिल लोगों के करीब तक पहुंच चुकी है। एक महिला का भी हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। एसओ एसओ सौरभ राय ने बताया कि जांच की जा रही है। बहुत जल्दी इस मामले का वर्कआउट कर दिया जाएगा और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed