फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Playing with health: Cheese being sold on the roadside above the drain

स्वास्थ्य से खिलवाड़: नाले के ऊपर सड़क किनारे बिक रहा पनीर

Sun, 14 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Playing with health: Cheese being sold on the roadside above the drain
मऊ। पूरे जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है। वहीं शहर के सहादतपुरा में नाली के ऊपर सड़क किनारे खुले में पनीर के नाम पर बीमारी बेची जा रही है। पनीर को धुलने और अन्य इस्तेमाल के लिए दूषित पानी का इस्तेमाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह से मौन नजर आ रहा है। इतना ही नहीं शहर में कई स्थानों पर पनीर खुलेआम बेची जा रही है। जबकि त्योहारों का दबाव पड़ने पर यही जिम्मेदार शहर के बड़े से लेकर छोटे प्रतिष्ठानों पर नमूनों लेने के दौरान साफ सफाई न होने पर नोटिस जारी करते हैं, लेकिन इस बड़ी लापरवाही की तरफ इनका कोई ध्यान ही नहीं है।
विज्ञापन

बात करें तो यह पनीर आजमगढ़ तिराहा स्थित सब्जी मंडी, सहादतपुरा स्वदेशी कॉटन मिल के पास लोगों को खुले में बेची जा रही है। स्वदेशी कॉटन मिल के पास हालत यह है कि जहां खुले में पनीर बनती है, वहां से नाली गुजरी है। वहीं महज 50 मीटर से भी कम दूरी पर सार्वजनिक शौचालय है। न तो यहां बिकने वाले पनीर के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है न ही गंदगी और असुरक्षा को लेकर कोई नोटिस ही दी गई है। यह दुकान उस मार्ग पर हैं, यहां से प्रतिदिन प्रशासन, पुलिस के साथ नगर पालिका के जिम्मेदार अफसरों का गुजरना होता है। वहीं इस संबंध में जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक खाद्य आयुक्त एसके मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान से पनीर के नमूनों की जांच की गई थी, इसमें फैट कम मिलने पर वाद भी दर्ज कराया गया था। जहां तक दुकान गंदगी के बीच चलने की जिम्मेदारी हैं, उस संबंध में कार्रवाई नगर पालिका के अफसरों को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed