फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Playgrounds will be built in villages from MNREGA

गांवों में मनरेगा से बनेंगे खेल का मैदान

Thu, 26 Aug 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Playgrounds will be built in villages from MNREGA
मऊ। गांव की खेल प्रतिभाओं को अब मैदान के अभाव में भटकना नहीं पड़ेगा। मनरेगा के तहत हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान बनाए जाएंगे। जहां लगभग सभी प्रकार के खेलों का अभ्यास किया जा सकेगा। ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर यह काम होगा। मनरेगा की ओर से प्रस्तावित कार्यों की सूची ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। जिले में 671 ग्राम पंचायतें हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों में प्रतिभा होने पर भी वह आगे नही बढ़ पाते हैं। इसकी प्रमुख वजह नियमित अभ्यास की कमी है। अधिकांश गांव में खेल मैदान नहीं है।ऐसे में ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पाती है। मनरेगा से कराया जाने वाला यह काम बेहद अहम होगा। मनरेगा से होने वाले कार्यों में खेल के मैदान विकसित कराना भी शामिल है। ग्राम पंचायतें अपनी कार्ययोजना में खेल के मैदान बनवाने का प्रस्ताव शामिल करेंगी।मैदान के लिए जमीन भी चिंहित करनी होगी। इसके बाद मनरेगा के तहत जमीन का समतलीकरण कराकर वहां खेल का मैदान बनाया जाएगा। मनरेगा की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की सूची ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनाए जाने के दौरान उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां खेल का मैदान नहीं है। खेल का मैदान इस तरह से विकसित किया जाएगा कि वहां हर तरह के खेल हो सकें। डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रत्येक गांव में मनरेगा से खेल मैैदान बनाया जाना है। ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर यह काम होगा। मनरेगा से कराए जाने वाले कार्यों की सूची ग्राम पंचायतों को भेज दी गई है।खेल मैदान बनाए जाने के लिए जमीनों के चिन्हांकन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed