फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Plan started, yet rejuvenation not complete

योजना शुरू, फिर भी कायाकल्प पूरा नहीं

Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Plan started, yet rejuvenation not complete
नगर के पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक स्कूल।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने की तमाम कवायद विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ जा रही है। जिले के परिषदीय विद्यालयों के सुंदरीकरण के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई, लेकिन तीन वर्ष बाद अभी तक 881 परिषदीय विद्यालयों में ही आपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य पूरा हो सका है। नगरपालिका, नगर पंचायतों में आला अधिकारी बजट का रोना रो रहे हैं। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1,67651 बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकार की तरफ से जिले के परिषदीय विद्यालयों में समस्त बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के लिए वर्ष 2019 में ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई। शासन ने 19 पैरामीटर्स निर्धारित किए हैं। इसके मुताबिक ही विद्यालयों में निर्माण कार्य कराया जाना है। लेकिन अभी तक अभी तक 881 परिषदीय विद्यालयों में ही आपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य पूरा हो सका है। ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कार्य चल रहा है। इसके साथ ही अमिला, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, मधुबन, घोसी, वलीदपुर, दोहरीघाट सहित शहरी इलाकों के परिषदीय विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य शुरू नहीं हो सका है। आला अधिकारी बजट न होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण तथा नोडल अधिकारी अजीत तिवारी का कहना था कि 73 प्रतिशत परिषदीय विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प का कार्य पूरा हो गया है। शेष विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है। नगरपालिका तथा नगर पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों में निर्माण कार्य में अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed