फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pipridih railway gate broke down twice in three days queue of vehicles

Mau News: तीन दिन में दो बार खराब हुआ पिपरीडीह रेलवे फाटक, वाहनों की लगी कतार, व्यवस्था को सुचारू करने की मांग

Tue, 10 Jun 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 08:30 PM IST
सार

पिपरीडीह रेलवे फाटक तीन दिन में दो बार खराब होने से व्यवस्था बाधित होती दिखाई दी। वाहनों की लंबी कतार से यातायात व्यवस्था पर प्रभाव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार फाटक का बूम एक खुलता है तो दूसरा बंद हो जाता है। ये अव्यवस्था हादसे को दावत दे रही है।
 

विज्ञापन
Pipridih railway gate broke down twice in three days queue of vehicles
रेलवे फाटक खराब, लगी वाहनों की कतार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी भटनी रेलखंड स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक आए दिन खराब हो जाता है। जिससे घंटो वाहनों की लाइन लग जाती है। मंगलवार की सुबह 11:15 बजे मऊ की तरफ से आ रही मालगाड़ी को पास देने के लिए फाटक बंद किया गया था। मालगाड़ी गुजरने पर गैटमैन ने फाटक उठाया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण एक बूम ऊपर नहीं उठा।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर करीब 15 मिनट तक वाहनों की कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में राहगीर खड़े रहे। गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना देते हुए मरम्मत करने लगा। तकनीकी टीम के पहुंचने तक गेटमैन ने खामी ठीक करके बूम ऊपर उठा दिया। गनीमत रहा कि उस दौरान किसी ट्रेन के आने का समय नहीं था। इससे पहले बीते रविवार को तेज रफ्तार आटो के धक्के से बूम टूट गया था।
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने पहुंचकर स्लाइडर बूम से क्रासिंग बंद करके एक घंटे की मशक्कत से बूम को जोड़ा था। क्रासिंग पर बाइक लेकर फंसे मनोज यादव, सतेंद्र पांडेय गुड्डू, संजय, राजेश पांडेय आदि राहगीरों ने बताया कि फाटक महीने में दो से तीन बार खराब होने से बंद रहता है। जिसके चलते आने जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed