मऊ: मालगाड़ी चालक की सूझबूझ से बची वृद्धा की जान, खुदकुशी के लिए पटरी पर बैठी थी
रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध महिला बैठ गई। इस बीच बलिया की तरफ से आने वाली मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला को देख लिया। सूझबूझ का परिचय देते हुए मालगाड़ी को रोक लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन चालक की सूझबूझ से वृद्धा की जान बच गई। चालक ने महिला को पटरी पर बैठा देखकर ब्रेक लगा दिया। हालांकि इसके चलते क्रासिंग सवा घंटे बंद रही। इससे दोनों तरफ जाम लग गया।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौझा गांव की एक महिला शुक्रवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ गईं। इसी दौरान बलिया से मऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी आ गई। चालक ने दूर से ही ट्रैक पर महिला को बैठी देखकर बार-बार हार्न बजाया, लेकिन वह नहीं हटीं तो चालक ने मालगाड़ी रोक दी।
ट्रैक से हटने को तैयार नहीं थी महिला
इसके बाद चालक और स्थानीय मौके पर पहुंच गए और महिला को ट्रैक से हटाने लगे, लेकिन वह ट्रैक से हटने को तैयार नहीं हो रही थीं। लोगों ने महिला को जबरदस्ती ट्रैक से हटाया। इसके बाद उसे रतनपुरा स्टेशन मास्टर कार्यालय ले जाया गया। स्टेशन मास्टर ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया।
दो किलोमीटर लंबा जाम लगा
ट्रेन की चपेट में आने से घायल वृद्ध की मौत
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव स्थित हॉल्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मृतक मूलचंद यादव (60) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियारा गांव का निवासी था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने घर से मऊ जाने के लिए वाराणसी मऊ पैसेंजर पकड़ने के लिए पनियरा हाल्ट गए थे। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।