फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pieces were laid on the electoral backgammon in the district

जिले में चुनावी चौसर पर बिछ गए मोहरे

Mon, 21 Feb 2022 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Pieces were laid on the electoral backgammon in the district
कलेक्ट्रेट में विधानसभा चुनाव में चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान मौजूद प्रत्याशी और अन्य।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा चुनाव 2022 के रण में खुद को साबित करने की होड़ मची है। नाम वापसी और चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी परिदृश्य अब स्पष्ट हो गया है। जनपद की चार विधानसभा सीटों पर कुल 43 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का दौर चला। इस दौरान दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। तीन बजे के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन किया गया। विधानसभा चुनाव के लिए जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए कुल 60 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इनमें से 15 प्रत्याशियों का पर्चा जांच के दौरान अवैध पाया गया था। जिसके बाद कुल 45 प्रत्याशी ही मैदान में बचे थे। सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूूरी होने के बाद कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नाम वापस लेने वालों में घोसी से निर्दल प्रत्याशी दयाशंकर उर्फ हवाशंकर चौहान तथा सदर विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी मुहम्मद इब्राहिम शामिल हैं। मधुबन से 12, घोसी से 10, मुहम्मदाबाद गोहना से आठ और सदर विधानसभा मऊ से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed