फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pharmacists postponed the work boycott

फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार स्थगित

Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists postponed the work boycott
मऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएन/फार्मासिस्ट संगठन की शासन स्तर की दो चरणों में हुई वार्ता के सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अधिकांश मांगों पर सहमति बनने के बाद शुक्रवार को फार्मासिस्ट संवर्ग का शुक्रवार से होनेवाला कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ती जारी कर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सरफ़राज अहमद (चीफ फार्मासिस्ट) ने बताया कि प्रांतीय संगठन के नेताओं की शासन स्तर पर हुई वार्ता में हमारी अधिकतर मांगों को मानने के लिए सरकार ने सहमति प्रदान की है। साथ ही वेतन विसंगति के मुद्दे पर मुख्य सचिव की कमेटी में बैठक में जल्द ही निर्णय लिए जाने के साथ पदनाम परिवर्तन, संवर्ग पुनर्गठन, पदों के मानक में संशोधन एवं तदनुसार पद सृजन, न्यूनतम योग्यता में परिवर्तन, ब्रिज कोर्स, ट्रामा सेंटर में पदों का सृजन मांग पर सहमती बनी। बताया कि पूरे दिन चली मैराथन बैठक के बाद कल देर रात्रि शासन एवं महानिदेशक द्वारा की गई अपील को देखते हुए पदाधिकारियों से ली गयी राय के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed